7 Sep 2026, Mon

IPL को लेकर बड़ी खबर : 16-17 मई को फिर से शुरू हो सकता है IPL, 30 मई को IPL का फाइनल संभव

स्पोर्ट्स डेस्क

रविवार, 11 मई 2025

IPL को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 या 17 मई से IPL फिर से शुरू हो सकता है । दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बाद IPL के मैच को स्थगित कर दिया गया था । ऐसे में एक बार फिर IPL के मुकाबले फिर से शुरू हो सकती है । सूत्र बता रहे हैं कि 30 मई को IPL का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है ।

 

 

कभी भी आ सकता है शेड्यूल

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि सभी टीमों को शेड्यूल रविवार रात तक भेज दिया जाएगा। इस सीजन में अभी 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए 2 हफ्ते हैं, इसलिए डबल हेडर मुकाबले ज्यादा हो सकते हैं। इस लीग में अब तक 58 मैच हो चुके हैं। 58वां मैच बीच में ही रोक दिया गया था। अभी यह पता नहीं है कि यह मैच दोबारा होगा या नहीं।

 

Share
पढ़ें   जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल रंग लाई: पीएमश्री विद्यालय में पहली बार शुरू हुई एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन, अब स्थानीय युवाओं को मिलेगा उड़ान प्रशिक्षण और सैन्य करियर में सुनहरा मौका