7 Mar 2026, Sat
Breaking

CG के अभनपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट के मजदूर कैंप में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से कंटेनर में लगी भीषण आग, दो मजदूर जिंदा जले, एक ने खिड़की तोड़कर बचाई जान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारतमाला सड़क परियोजना पर काम कर रही शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने खिड़की तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बिलाल अली, फरमान अली और शहदाब अली कंटेनर के बाहर खाना बना रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे वे गैस सिलेंडर लेकर अंदर चले गए। तभी गैस लीक होने लगी और चिंगारी से कंटेनर में आग लग गई।

तीनों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मुख्य दरवाजे के पास सिलेंडर रखे होने की वजह से रास्ता बंद हो गया। वहीं, पीछे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे वे अंदर ही फंस गए। आग और धुएं से दम घुटने लगा और वे बेहोश होने लगे। इस बीच बिलाल अली ने साहस दिखाते हुए खिड़की तोड़ी और सिर बाहर निकालकर मदद की गुहार लगाई। लोगों ने उसे खिड़की से बाहर खींच लिया।

घटना में फरमान अली और शहदाब अली की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। वहीं, बिलाल अली को मामूली चोटें आई हैं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बासीन पहुंचकर भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई थे दिवंगत भूपत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed