6 Jun 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच होगी बातचीत…IPL को लेकर आ सकता है बड़ा अपडेट…डिप्टी CM अरुण साव रहेंगे बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर अब विराम लग गया है। भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर को सहमति दे दी। आज फिर दोनो देशों के बीच डीजीएमओ स्तर पर बातचीत होगी। भारत के डीजीएमओ ने बताया कि हमने आतंक के ठिकानों को अपना निशाना बनाया। लेकिन पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर फायरिंग और ड्रोन अटैक हुआ जिसको भारत ने नाकाम किया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हो गए। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 35-40 जवान और अफसर भी मारे गए।

 

 

IPL को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद आईपीएल को लेकर आज बड़ा अपडेट आ सकता है । माना जा रहा है कि आईपीएल 16 मई से फिर से शुरू हो सकता है । सूत्र बता रहे हैं कि मैचों के लोकेशंस में बदलाव किया जा सकता है ।

डिप्टी CM अरुण साव रहेंगे रायपुर, बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल जाएंगे । वहां से बेमेतरा जिले के मटका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद मुंगेली जिले के लोहड़िया के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Share
पढ़ें   पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव: एक ही जमीन पर दर्ज कई परिवारों को मिलेगा अलग-अलग 6000 रुपये का लाभ, छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित