10 Mar 2026, Tue
Breaking

बलरामपुर में खनन माफिया का आतंक : अवैध रेत खनन रोकने पहुंची टीम पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक की हत्या, झारखंड के माफिया बेखौफ

बलरामपुर, 12 मई 2025

लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन को रोकने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर झारखंड के खनन माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर पुलिस दल पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने नदी किनारे अतिक्रमण और अवैध खनन की शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही टीम ने नदी घाट पर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, माफिया आक्रामक हो गए और दल पर हमला कर दिया।

ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन चढ़ाए जाने से आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों में भी इस हमले को लेकर भारी आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि झारखंड का खनन माफिया लंबे समय से लिब्रा घाट पर अवैध रेत खनन कर रहा था, जिसकी शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

Share
पढ़ें   ये ख़बर, आपके लिए काफी जरूरी है : ट्रेन में रील देखने और गाना बजाने वाले हो जाए सावधान, अगर बिना हेडफोन उपयोग किए बजाया गाना, तो मिलेगी ऐसी सजा की भूल नहीं पाएंगे, देखें रेलवे का क्या है नया नियम?

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed