10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में ग्रीन एनर्जी की बड़ी पहल: रायपुर-भिलाई समेत आठ शहरों में लगेगा बायो-सीएनजी प्लांट, बीपीसीएल-गेल करेंगे 800 करोड़ का निवेश, सरकार देगी जमीन मात्र 1 रुपये में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जैव और कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बायो-सीएनजी संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। रायपुर, भिलाई समेत आठ नगरीय निकायों में इसके लिए जमीन चिन्हांकित कर ली गई है। इन स्थानों पर सार्वजनिक उपक्रम बीपीसीएल और गेल मिलकर लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाएंगे।

पिछले 17 अप्रैल को आयोजित कैबिनेट बैठक में इन संयंत्रों की स्थापना हेतु सार्वजनिक उपक्रमों को एक रुपये प्रति वर्गमीटर की रियायती दर पर भूमि लीज पर देने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बीपीसीएल और गेल को 25 वर्षों की लीज पर प्रति संयंत्र 10 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी।

इन संयंत्रों में जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट का प्रसंस्करण कर बायो-सीएनजी तैयार किया जाएगा। वर्तमान में भारत अपनी सीएनजी जरूरतों का लगभग 46% आयात करता है। सरकार का लक्ष्य बायो-सीएनजी उत्पादन और खपत को बढ़ाकर इस आयात निर्भरता को कम करना है।

क्या है बायो-सीएनजी?

बायो-सीएनजी, जिसे बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस भी कहा जाता है, जैविक कचरे जैसे पशु अपशिष्ट, खाद्य अपशिष्ट और औद्योगिक कीचड़ से बनती है। इसे एनारोबिक डाइजेस्टर में संसाधित कर उच्च गुणवत्ता की मीथेन गैस प्राप्त की जाती है, जिसका उपयोग वाहनों के ईंधन, घरेलू ऊर्जा, उद्योगों में हीटिंग और बिजली उत्पादन में होता है। इसके साथ एक उच्च गुणवत्ता का तरल उर्वरक भी तैयार होता है।

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

पढ़ें   नई दिल्ली में बस्तर के नक्सल पीड़ितों की आवाज़ : छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और केंद्रीय सरकार के समर्थन पर भरोसा

नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार चिन्हित आठों स्थानों पर एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed