12 Mar 2026, Thu
Breaking

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से भावुक संन्यास : 123 टेस्ट, 30 शतक, 7 दोहरे शतक के साथ ‘बैगी ब्लू’ को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर लिखा- इस फॉर्मेट ने मुझे जिंदगी के सबक सिखाए

खेल डेस्क

नई दिल्ली, 12 मई 2025

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और आक्रामक बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने यह ऐलान इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए किया, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपना सबसे प्रिय फॉर्मेट बताते हुए लिखा- “इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और जिंदगी के वो पाठ सिखाए जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे।”

कोहली ने 10 मई को BCCI को अपने फैसले की जानकारी दी थी, जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें दोबारा सोचने को कहा। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात भी की, लेकिन कोहली अपने फैसले पर अडिग रहे।

टेस्ट करियर की झलक:

  • 123 टेस्ट मैच
  • 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक
  • 2017 और 2018 में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
  • 2015 से 2022 तक कप्तानी, सभी घरेलू टेस्ट सीरीज जीतीं

कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को घर में कभी टेस्ट सीरीज नहीं हारने दी, जबकि धोनी और रोहित की कप्तानी में भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

BGT में संघर्ष, उसके बाद संन्यास

दिसंबर 2024 – जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने 9 पारियों में 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। उनका औसत सिर्फ 23.75 रहा और वे 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप की गेंदों पर आउट हुए।

BCCI और क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

BCCI ने विराट कोहली को धन्यवाद देते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में एक युग समाप्त हो गया है, लेकिन विरासत जारी रहेगी।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और कोहली के करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स ने उन्हें “सच्चा लीजेंड” बताया और प्यार से ‘Biscotti’ कहकर विदाई दी।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय : अब कोई स्कूल नहीं रहेगा शिक्षकविहीन, 80% एकल शिक्षकीय शालाएं खत्म — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण से बदल दी तस्वीर

इंस्टाग्राम पर कोहली का संदेश:

“जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।”

कोहली ने अंत में अपनी टेस्ट कैप संख्या ‘269’ का जिक्र करते हुए लिखा – ‘Signing off.’


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed