12 Mar 2026, Thu
Breaking

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का करारा जवाब : कराची एयरबेस बना निशाना, चीन की मिसाइल ढेर, पाक सेना ने आतंकियों को दिया सहारा, सेना बोली- हर मिशन के लिए तैयार

नई दिल्ली, 12 मई 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सीजफायर के बाद सोमवार को भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तीनों सेनाओं के डीजी ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात की और ऑपरेशन के दौरान सामने आई अहम जानकारियों को साझा किया। सेना ने साफ किया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य केवल आतंकवादियों और उनके मददगार ढांचे को खत्म करना था, न कि पाकिस्तान की सेना से सीधे टकराव।

चीन की मिसाइल गिराई गई, मलबा पेश किया गया

सेना ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले में चीन निर्मित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का इस्तेमाल किया था। भारतीय वायुसेना ने न केवल इस मिसाइल को मार गिराया, बल्कि उसका मलबा भी मीडिया को दिखाया। सेना ने इसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश’ की बड़ी कामयाबी बताया।

कराची सैन्य अड्डे को बनाया गया था निशाना

वायुसेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के कराची सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया गया। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि ऑपरेशन में हर कदम सावधानी और रणनीति के साथ उठाया गया और सभी हथियारों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान फिर आतंकियों के साथ

एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि इस बार भी पाकिस्तान ने आतंकियों का खुला साथ दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को भारत पर हमला करने के लिए उकसाया, जिससे हमें जवाब देना पड़ा। हमारी लड़ाई पाक सेना से नहीं, आतंकियों और उनके सहयोगियों से है।”

पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट राजीव घई ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में आए बदलावों के कारण निर्दोष नागरिकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी। “पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था, इसलिए हमने आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया,” उन्होंने कहा।

पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव ने नगर पंचायतों की समीक्षा : उभरते शहरों के विकास की जरूरतों पर दिया जोर, कहा – ‘नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शहरी सुविधाओं का विस्तार समय की मांग’

भारत पूरी तरह तैयार

सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत के सभी एयरबेस पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं और किसी भी मिशन के लिए तैयार हैं। सेना ने यह भी दोहराया कि भारत की सैन्य तैयारी और जवाब देने की क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed