6 Sep 2026, Sun
Breaking

खरोरा सड़क हादसा : PM नरेंद्र मोदी ने जताया घटना पर दुःख, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों पर 2-2 लाख रुपए, तो घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देगी सरकार, CM के बाद PM ने भी किया मदद का वादा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 मई 2025

छत्तीसगढ़ के खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं । छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त यह हादसा हुआ । इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ हैं जिसमें घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया गया है । घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए प्रति मृत व्यक्ति और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने की बात कही गई है ।

 

 

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति और घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही है ।

Share
पढ़ें   रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति, 5 मार्च से संभालेंगे पदभार

 

 

 

 

 

You Missed