14 Jun 2025, Sat 9:54:02 PM
Breaking

राहुल गांधी की टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार – बोले, “प्रधानमंत्री ही नहीं, 140 करोड़ देशवासियों का किया अपमान”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मई 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीयों का भी अपमान किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साव ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी ने बिहार की जनसभा में किया, वह अत्यंत निंदनीय और अमर्यादित है। कांग्रेस पार्टी की विरासत के यह राजकुमार न सिर्फ पद की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक मर्यादाओं का भी अपमान कर रहे हैं।”

उप मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि भारत केवल एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मर्यादाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसी स्थिति में नेता प्रतिपक्ष का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की नीति हमेशा से राष्ट्र, सेना और राष्ट्र प्रमुखों को अपमानित करने की रही है। अब राहुल गांधी उसी नीति पर चल रहे हैं।”

डिप्टी सीएम साव ने राहुल गांधी से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और उन्हें भारतीय संस्कृति के अनुरूप भाषा मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है।

Share
पढ़ें   CG शिक्षक भर्ती ब्रेकिंग : दो साल से लटकी शिक्षक भर्ती पर अजय चंद्राकर ने पूछा शिक्षा मंत्री से प्रश्न, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का जवाब : "भर्ती कब होगी यह बताना....."

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed