13 Mar 2026, Fri
Breaking

बेलतरा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की सौगात : 21.25 करोड़ के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन, बोले– अब नहीं रहेगा कोई घर कच्चा, खोज-खोजकर बनाएंगे पक्का

डेस्क

बिलासपुर, 16 मई 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा के ग्राम गोंदइया में 21 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें गोंदइया में 12.01 करोड़ रुपये की लागत से एनीकेट निर्माण, अरपा नदी में 1.69 करोड़ की लागत से डाइक निर्माण, और लगरा में 2.81 करोड़ रुपये की लागत से एनीकेट प्रोटेक्शन वॉल शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि “अब कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा, सरकार खोज-खोजकर सभी गरीबों को पक्का आवास देगी। मोदी जी की हर गारंटी को साय सरकार पूरी प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है।”

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए हैं, जो अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में “हर काम साय-साय गति से” हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा, “एक ओर मोदी जी मुफ्त चावल दे रहे हैं, वहीं हमारी सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,000 दे रही है। अब तक 15 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं।”

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सशक्त कार्रवाई की है और आज देश की सेना के पराक्रम के सामने दुश्मन भी घुटने टेक रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि बेलतरा विधानसभा में शहरी क्षेत्रों में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।”

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष राम कुमार कौशिक, मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल और सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पढ़ें   वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगपुरा स्थित गौशाला का किया उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि “अटल जी ने जिस छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, उस सपने को विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है।” राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में सरकार गांव, गरीब और किसानों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed