23 Oct 2026, Fri
Breaking

ये खबर आपके लिए जरूरी है : CG में आसमानी बिजली कड़कते ही मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक की दर्दनाक मौत, घर के बाड़ी में मोबाइल चला रहा था युवक

• घटना से गांव में मातम का माहौल

• घर वालों का रो रो कर बुरा हाल

धमतरी

शनिवार, 17 मई 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है । यहां बिजली कड़कते ही मोबाइल ब्लास्ट हो गया और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । मामला जिले के भटगांव का है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है ।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदला हुआ है । कई जगह पर बारिश हो रही है । शुक्रवार की शाम को धमतरी जिले में मौसम ने अचानक करवट ले लिया । भटगांव का रहने वाला रोहित सिन्हा दिनभर काम के बाद रात को घर लौट कर आया और अपने घर में बाथरूम में टाइल्स का काम देखने के लिए बाड़ी की ओर गया था, तभी अचानक बिजली कड़क कर गिर गई इससे युवक रोहित सिन्हा का मोबाइल ब्लास्ट हो गया ।

बेहोश पड़ा हुआ था 

वहीं इस भयानक आवाज से घर वालों ने बाड़ी की ओर जाकर देखा तो वहां पर युवक जमीन पर पड़ा हुआ मिला जिसे आसपास के लोगों की मदद से तत्काल रक्तदान के शिवा प्रधान को सूचना दी गई । युवक को धमतरी के जिला अस्पताल में ले जाकर चेकअप करवाया गया, तो वहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । अचानक हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

Share
पढ़ें   DAP संकट में किसानों के लिए राहत: नैनो डीएपी बना स्मार्ट और सस्ता विकल्प, राज्य सरकार ने भंडारण से लेकर प्रशिक्षण तक कसी कमर

 

 

 

 

 

You Missed