डेस्क
दुर्ग, 17 मई 2025
छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में दुर्ग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां RPF (रेलवे सुरक्षा बल) की एक महिला कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इसी कारण अवकाश पर थीं। शुक्रवार की शाम उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और RPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
परिवार और विभागीय साथियों में इस घटना से शोक की लहर है।