22 Jul 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण…डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के समाधान शिविर में होंगे शामिल…कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा…IPL में लखनऊ और हैदराबाद का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक शिविरों का निरीक्षण करने के साथ CM समीक्षा बैठक भी लेंगे ।

 

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव समाधान शिविर में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के बिजराकछार में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। वे 19 मई को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिजराकछार के लिए रवाना होंगे। अरुण साव दोपहर साढ़े 12 बजे बिजराकछार पहुंचकर समाधान शिविर में शामिल होंगे।

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संविधान बचाओ यात्रा आज जांजगीर से शुरू होगी । इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं । संविधान बचाओ यात्रा में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे । इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी हर बूथ स्तर तक ले जाना चाहती है ।

IPL में लखनऊ और हैदराबाद का मुकाबला

IPL में आज लखनऊ और हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी । मैच एकाना स्टेडियम लखनऊ में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा । हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो गई है, तो वहीं लखनऊ के लिए जीत हर हाल में जरूरी है ।

 

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार-भाटापारा में नए अध्याय की शुरुआत : 71.12 लाख का तहसील कार्यालय लोकार्पित, 1.21 करोड़ के स्कूल भवन का शिलान्यास—मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा—हर वर्ग को मिल रहा विकास

 

 

 

 

 

You Missed