6 Sep 2026, Sun
Breaking

भारतीय टीम नहीं खेलेगी एशिया कप : पाकिस्तान को BCCI का करारा जवाब, खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं…

खेल डेस्क

मुंबई, 19 जून 2026

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) यानी जिसके हेड पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं, उन्हें ये जानकारी दी हैं कि भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी। 

 

 

बीसीसीआई का कहना है कि वह अपनी महिला टीम को भी इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा नहीं लेने देंगे, जो जून में श्रीलंका में होने वाला है और पुरुष एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया भाग नहीं लेगी। ये रिपोर्ट ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के अखबार में छपी खबर के जरिए सामने आई है।
दरअसल, भारतीय टीम के एशिया कप 2025 (Asia Cup India) के लिए हिस्सा नहीं लेने की खबर सामने आई है। ये फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लिया जा सकता है। इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। बता दें कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद हाल ही में भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एक सैन्य कार्यवाई की थी, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था।
Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा-सूरजपुर दौरे पर, अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक और राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला का करेंगे भव्य उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed