9 Mar 2026, Mon
Breaking

सरल और सहज छवि वाले सीएम विष्णुदेव साय का बदला मिजाज : पेयजल संकट पर भड़के, अधिकारियों से बोले- काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमतौर पर अपनी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जब सरकारी योजनाओं में लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो उनका सख्त रूप भी देखने को मिलता है। आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम चुकतापानी में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।

मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत आकस्मिक दौरे पर चुकतापानी पहुंचे। वहां महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर वे ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल संकट की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने तुरंत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और सब इंजीनियर से गांव में हैंडपंप की संख्या और जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी मांगी। जवाब संतोषजनक न होने पर मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा, “यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं। या तो काम करो, नहीं तो निलंबन के लिए तैयार रहो।”

मुख्यमंत्री का यह रूप देखकर सरकारी अमले में खलबली मच गई, वहीं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनके रुख का समर्थन किया।


Share
पढ़ें   रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर  और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed