13 Jun 2025, Fri 7:59:51 PM
Breaking

सनातन धर्म की सेवा और घर वापसी अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला ‘सनातन धर्मश्री पुरस्कार’, गोवा में आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में हुए सम्मानित

गोवा, 19 मई 2025

धर्म जागरण और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “सनातन धर्मश्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गोवा में 17 से 19 मई 2025 तक आयोजित “सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव” के दौरान प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम सनातन संस्था के रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) और संस्था प्रमुख पूज्य डॉ. जयंत आठवले के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। संस्था परिपूर्ण अध्यात्मशास्त्र और साधना के प्रचार-प्रसार में कार्यरत है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को यह सम्मान उनके द्वारा धर्म जागरण एवं घर वापसी अभियान के अंतर्गत हजारों लोगों को सनातन धर्म में पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए दिया गया। वे अपने पिताजी श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में शुरू हुए अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर विष्णु शंकर जैन, सुरेश चव्हाणके, टायगर राजा सिंह, उदय महुरकर सहित कई अन्य राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा और सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना जैसे विषयों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।

Share
पढ़ें   *प्रदेश में हैवानियत की हदें पार, 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना ने किया प्रदेश को शर्मसार - शालिनी राजपूत*

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed