13 Jun 2025, Fri 1:15:54 AM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के निरीक्षण, समाधान शिविर, समीक्षा बैठक में होंगे शामिल, “भू-जल संवर्धन मिशन” का करेंगे शुभारंभ, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 मई 2025

मुख्यमंत्री 20 मई (मंगलवार) को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन सुबह 10:00 बजे से सुशासन तिहार 2025 के तहत निरीक्षण, समाधान शिविर एवं समीक्षा बैठक से शुरू होगा, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

इसके बाद 5:30 से 6:00 बजे तक का समय मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आरक्षित रहेगा। शाम 6:00 बजे वे कार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 6:15 बजे “भू-जल संवर्धन मिशन” का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य में जल संरक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है। यह कार्यक्रम शाम 7:15 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम के उपरांत वे 7:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के जल-संरक्षण व सुशासन पर केंद्रित संदेश को लेकर राज्यभर में उत्सुकता देखी जा रही है।

Share
पढ़ें   राजनांदगांव में कांग्रेस को बड़ा झटका: जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने लगाया साजिश का आरोप, गुटबाजी से आहत होकर पद से दिया इस्तीफा!

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed