20 Oct 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जगदलपुर और रायपुर में करेंगे रोड शो…दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन…डिप्टी CM अरुण साव का मुंगेली में रोड शो…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर और रायपुर में रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे । भव्य रोड शो का एयरपोर्ट से शुभारंभ होगा। जहां से वे शहीद पार्क कोतवाली चौक गोलबाजार होते हुए सीरासार, दंतेश्वरी मंदिर, गुरुनानक चौक, पनामा चौक, महारानी रोड होते हुए चांदनी चौक पहुंचेंगे, जहां रोड शो का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपराह्न 3 बजे राजधानी रायपुर में रोड शो करेंगे, जो खमतराई से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न इलाकों के मुख्यमार्ग से गुजरेगी।

दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम आज

दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है । बीजेपी और आप के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है । बीजेपी और आप दोनों अपनी – अपनी जीत का दावा कर रही है । एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की वापसी संभव है ।

डिप्टी CM अरुण साव का मुंगेली में रोड शो

डिप्टी CM अरुण साव आज मुंगेली में बड़ा रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते नजर आएंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक मुंगेली में रोड शो के बाद जरहागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे । बरेला और तखतपुर में भी आमसभा को डिप्टी CM संबोधित करेंगे ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को मिला नया IAS अधिकारी: मणिपुर कैडर के अभिजीत पठारे की शादी IPS मानसी साकोरे से, केंद्र सरकार ने दी कैडर बदलने की मंजूरी

 

 

 

 

 

You Missed