8 Mar 2026, Sun

PM मोदी 22 मई को करेंगे छत्तीसगढ़ के 5 नए अत्याधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन : अंबिकापुर से जुड़ेगा कार्यक्रम, उरकुरा स्टेशन पर दिखेगी बस्तर आर्ट और श्रमिकों की झलक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 मई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 5 आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अंबिकापुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे।

5 स्टेशन तैयार, 32 स्टेशनों को किया गया है शामिल

छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है, जिन पर करीब 1680 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इनमें से 5 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

उरकुरा स्टेशन में झलकी बस्तर आर्ट और श्रमिक थीम

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन को विशेष रूप से श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि यह स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ाव रखता है, इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां एसी वेटिंग एरिया, महिलाओं के लिए अलग वेटिंग जोन और सीसीटीवी कैमरों जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

  • आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर
  • डिजिटल सूचना प्रणाली और डिस्प्ले बोर्ड
  • ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा दक्षता
  • स्टेशन का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र और स्थानीय संस्कृति की झलक
  • दिव्यांगजन के लिए रैम्प व विशेष सुविधा
  • व्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था

देशभर में 1300 स्टेशनों का कायाकल्प लक्ष्य

रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी। इसके अंतर्गत देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदला जा रहा है। इस योजना की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 6 अगस्त 2023 और 26 फरवरी 2024 को दो चरणों में रखी जा चुकी है।

पढ़ें   भूपेश बघेल को हार का हो गया है आभास- बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन अब सिर्फ यात्रा का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आधुनिकता का संगम बनते जा रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed