12 Jun 2025, Thu 10:23:39 AM
Breaking

अबूझमाड़ ऑपरेशन में बहादुर जवानों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : बासिंग कैंप में की 1.04 करोड़ की विकास योजनाओं की बारिश—पुलिया, स्कूल, सड़क से लेकर आंगनबाड़ी और खेल मैदान तक कई सौगातें

ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर, 23 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप में दो दिन पहले अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए सफल ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा उनके साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया।

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं—

  1. ग्राम मुरहापदर में 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण।
  2. बासिंग में 10 लाख की लागत से खेल मैदान की स्वीकृति।
  3. बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला की मरम्मत हेतु 10 लाख की स्वीकृति।
  4. मुरहापदर और एहनार में 24 लाख की लागत से दो नवीन आंगनबाड़ी भवन।
  5. बासिंग गांव में हाट बाजार से बस्ती तक 500 मीटर सीसी सड़क हेतु 25 लाख की मंजूरी।
  6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल निर्माण के लिए 15 लाख की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी अंचलों के समग्र विकास और सुरक्षा बलों के मनोबल को उच्च बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
पढ़ें   बस्तर में मौसम बदला : गरज-चमक के साथ बारिश, दुर्ग में पारा 39 डिग्री पार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed