मीडिया 24 डेस्क
अंबिकापुर, 27 मई 2025
केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान सूरजपुर जिले के कटकोना निवासी 45 वर्षीय इंद्रपाल के रूप में हुई है, जिसे 2021 में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, इंद्रपाल को 2023 में महेंद्रगढ़ उप जेल से स्थानांतरित कर अंबिकापुर केंद्रीय जेल लाया गया था। हाल ही में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद संबंधित अधिकारी जेल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।