12 Jun 2025, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक’ में होंगे शामिल, सुशासन तिहार और समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण, जानें मिनट 2 मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 मई 2025 (बुधवार): मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनका दिन का आरंभ सुबह 10:00 बजे ‘सुशासन तिहार 2025’ के निरीक्षण, समाधान शिविर एवं समीक्षा बैठक से होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से कृषि मण्डपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा, रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:50 बजे वहां पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित “राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक” के दौरान नागरिक अभिनंदन समारोह में वे शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 7:00 बजे कृषि मण्डपम से रवाना होकर 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

कार्यक्रम स्थल तक की यात्रा मुख्यमंत्री कार द्वारा करेंगे।

Share
पढ़ें   सुकमा : पालोड़ी से 11 लाख के ईनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed