11 Mar 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण…डिप्टी CM अरुण साव उत्तरप्रदेश में महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में होंगे शामिल… ABVP का नागरिक अभिनंदन समारोह…शिक्षक संगठन करेंगे मंत्रालय का घेराव…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम 5:45 बजे तक समाधान शिविरों का निरीक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक भी लेंगे । उसके बाद शाम 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे ।

डिप्टी CM उत्तरप्रदेश के झांसी में

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज उत्तरप्रदेश के झांसी मे हैं । तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम आज शाम 4 बजे महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

ABVP का आज नागरिक अभिनंदन समारोह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में हो रही है । आज बैठक में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है । अभिनंदन समारोह में प्रमुख अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अतिथियों का सम्मान करेगा ।

शिक्षक संगठनों का हल्ला बोल

युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है । उनका कहना है कि युक्तिकरण सेटअप की आड़ में शिक्षकों के पद को कम किया जा रहा है । इसके तहत पूरे सेटअप में ही बदलाव किया जा रहा है यही वजह है कि इसके विरोध में शिक्षक संगठनों ने 28 मई को मंत्रालय घेराव का निर्णय लिया है ।

शाला शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य का कोई भी शिक्षक या शिक्षक संगठन एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षक उपलब्ध कराने की कार्रवाई के विरोध में नहीं है उनका विरोध का मुख्य बिंदु 2008 के विभागीय सेटअप की तुलना में प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक शालाओं में एक – एक शिक्षक कम करने की कवायद को लेकर है ।

पढ़ें   Chhattisgarh ED Raid: कारोबारी अनवर ढेबर गिरफ्तार, होटल में छापा मारकर पकड़ा, भाई मेयर एजाज से भी पूछताछ

वीरेंद्र दुबे ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग अपने ही वर्तमान में लागू सेटअप को अप्रासंगिक बता रहा है और 15 वर्षों से लागू आरटीई एक्ट 2009 को ढाल बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि आरटीई एक्ट पूरे देश के लिए न्यूनतम मापदंड तय करता है ना की अधिकतम ।

वीरेंद्र दुबे ने कहा वैसे भी आरटीई में विषयवार शिक्षक की व्यवस्था का प्रावधान होने और राज्य के सेटअप में विषयवार शिक्षकों की लागू व्यवस्था को 2023 में छत्तीसगढ़ में विलोपित कर दिया गया । इससे स्पष्ट होता है कि स्कूल शिक्षा युक्तियुक्तकरण के एकतरफा विसंगतिपूर्ण, शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी अपनी कार्रवाई के बचाव में ढाल की तरह आरटीई एक्ट 2009 का उपयोग करना चाहती है ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed