8 Mar 2026, Sun
Breaking

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन : विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार, “प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान” विषय पर होगी प्रतियोगिता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 मई 2025

आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे से न्यू कन्वेंशन हॉल में शुरू होगा।

प्रतियोगिता का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान” निर्धारित किया गया है, जो प्लास्टिक अपशिष्ट के विरुद्ध मंडल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। प्रतिभागियों को पोस्टर बनाने के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय मिलेगा।

प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है:

  • प्रथम वर्ग: 12 वर्ष तक के बच्चे
  • द्वितीय वर्ग: 13 से 17 वर्ष
  • तृतीय वर्ग: 18 से 21 वर्ष
  • चतुर्थ वर्ग: दिव्यांगजन

हर वर्ग के विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹5000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹3000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹2000
  • दो सांत्वना पुरस्कार: ₹500 प्रत्येक

प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। रजिस्ट्रेशन स्थल पर ही, सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। मंडल की ओर से ड्राइंग शीट उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि कार्डबोर्ड, रंग व अन्य सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं को उसी दिन, 5 जून 2025 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन स्थल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइन, रायपुर रहेगा।

इस आयोजन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जनजागरण बढ़ाना और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय के निर्देशों पर शासकीय मेडिकल कॉलेजों का सशक्तिकरण : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने पहाड़ी कोरवा मरीज के दुर्लभ फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर रचा नया इतिहास, आर्थिक स्वतंत्रता से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बेहतर इलाज के सपने हो रहे साकार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed