8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण…विधानसभा में विधायकों के निज सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट…IPL में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई और गुजरात की भिड़ंत…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक समाधान शिविरों का निरीक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक भी लेंगे । आपको बताते चलें कि कल यानि 31 मई को सुशासन तिहार का अंतिम दिन है ।

प्रदेश के मंत्री और विधायकों के निज सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रदेश के सभी मंत्री और विधायकों के निज सचिव व निज सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा में आज होगा । इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप मौजूद रहेंगे ।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश को लेकर आज येलो अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में रायपुर में भी मानसून पहुंच सकता है । ऐसे में राजधानी अभी भी बारिश के पूर्ण आसार हैं । आज बस्तर समेत 9 जिलों के अधिकांश जगहों में बारिश होने की उम्मीद है। रायपुर-दुर्ग सहित 8 जिलों के अनेक स्थानों में बारिश होगी। 7 जिलों के कुछ और बाकी जिलों के एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

IPL में एलिमिनेटर मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में आज मुंबई और गुजरात की टीम के बीच मुकाबला होगा । कल बैंगलोर की टीम ने पंजाब को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है । ऐसे में जो टीम आज जीतेगी वह बैंगलोर के साथ दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी और विजेता टीम फाइनल में बैंगलोर के खिलाफ भिड़ेगी । आज का मैच पंजाब के मैदान में खेला जाएगा ।

Share
पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी, अब हर मौसम में उड़ान; सीएम विष्णुदेव साय बोले– छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed