6 Jun 2026, Sat
Breaking

CG में इंजीनियर पति ने दी अपनी शिक्षिका पत्नी की सुपारी : हत्या करने के पहले देखे 150 से ज्यादा CRIME PATROL के एपिसोड्स, YOUTUBE सर्च हिस्ट्री से पुलिस ने आरोपी पति शीशपाल के साथ उसके सहयोगी कयामुद्दीन को पकड़ा

• बोलेरा से स्कूटी को टक्कर देकर गिराया, फिर रॉड से मारा

• पुलिस ने आरोपी पति और सहयोगी को किया गिरफ्तार

बालोद, 30 मई 2025

 

 

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक टीचर की मौत के खुलासे में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने टीचर के पति जो बिजली विभाग में इंजीनियर है उसे और एक साथी को गिरफ्तार किया है। पति की गिरफ्तारी यू-ट्यूब और गूगल सर्च हिस्ट्री से हुई है।

जांच में यह भी पता चला कि उसने मर्डर के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। साथ ही मर्डर की प्लानिंग और सबूत मिटाने के लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज के एपिसोड उसके पति ने देखे। मोबाइल लोकेशन से बचने का भी उसने तरीका निकाला था।

इतना ही नहीं, उसने घटना को एक्सीडेंट का भी रूप दिया था। हालांकि महिला के परिजन ने कहा कि, ये हादसा नहीं हत्या है। इसके बाद जांच फिर से हुई और फिर परत दर परत हत्या से पर्दा उठने लगा ।

पुलिस को लगा एक्सीडेंट, परिवार की जिद ने खोले राज

यह पूरी घटना 22 मार्च 2025 की शाम 4.15 बजे की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास दो स्कूटी सवार महिलाएं सड़क पर गिरी हुई मिली थी। जिसमें शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठी मथुरा मंडावी गंभीर रूप से घायल थी।

घटना के बाद दल्लीराजहरा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू हुई। प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लगा। फिर मृतिका की बहन प्रियंका डाहार ने एसपी, आईजी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए। जब पुलिस ने मामले की हत्या की एंगल से जांच शुरू की तो सच सामने आया।

पढ़ें   1 करोड़ 16 लाख की सौगात लेकर बस्तर पहुंचे वनमंत्री केदार कश्यप : विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, बोले- अब नक्सल नहीं, विकास की पहचान बनेगा बस्तर, सहकारिता से बदलेगी तस्वीर, सुशासन तिहार से मिल रहा हर समस्या का हल

एक शख्स टीचर की छुट्टी की जानकारी ले रहा था

परिजन भी अपने स्तर पर हादसे की जांच कर रहे थे। बरखा वासनिक शेरपार हाईस्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थीं। वहीं बच्चों से पूछताछ में पता चला कि, घटना वाले दिन एक सफेद बोलेरो कार में सवार एक व्यक्ति लगातार आसपास था।

उसने बरखा मैडम की छुट्टी का समय भी बच्चों से पूछा था। बच्चों से जब बरखा के पति की तस्वीर दिखाई गई तो बच्चों ने भी फोटो को पहचान लिया। इससे बरखा के भाई-बहन का शक गहराया और उन्होंने पुलिस से इसकी जांच की मांग की। यही शक बाद में पुलिस जांच की अहम कड़ी बना।

हत्या की साजिश से पहले देखे 150 से ज्यादा क्राइम पेट्रोल एपिसोड

आरोपी पति का नाम शीशपाल वासनिक है जो भिलाई-3 में विद्युत विभाग में इंजीनियर है। पूछताछ में पता चला कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था और तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी, लेकिन कानूनी रूप से तलाक नहीं हो पाया। इसी दौरान शीशपाल ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज देखी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस जांच से बचने के तरीकों के लिए भी उसने यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो खंगाले।

आरोपी शीशपाल के साथ कयामुद्दीन

60 हजार में की पत्नी की हत्या की डील, मोबाइल से रची लोकेशन की साजिश

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उसने सुपेला भिलाई निवासी कयामुद्दीन (24 साल) से 60 हजार रुपए में सौदा किया था।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन और विक्रय पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, महुआ संग्राहकों की आय वृद्धि के लिए अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के भी दिये आदेश

इतना ही नहीं, हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले उसने शातिर तरीका भी अजमाया। 21 मार्च की रात उसने अपना एक मोबाइल ऑफिस के स्वीपर राहुल रात्रे को दे दिया। साथ ही कुछ कॉन्टैक्ट नंबर भी दिए। स्वीपर राहुल रात्रे को उसने कहा कि, 22 मार्च को तय समय पर अलग-अलग नंबर पर हाय-हेलो जैसे कॉल किए जाएं। इससे उसकी लोकेशन दुर्ग में ही ट्रेस होगी। जिससे पुलिस गुमराह हो और लगे कि पति दुर्ग में ही है।

ड्राइवर को भी दी गई थी कॉल करने की जिम्मेदारी

22 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपना एक और मोबाइल ड्राइवर को दे दिया। साथ ही कॉल लिस्ट देकर उसे भी अलग-अलग लोकेशन पर जाकर मोबाइल से कॉल करने कहा। इससे आरोपी शीशपाल की दोनों मोबाइल की लोकेशन दुर्ग में ही दिखाई देने लगी। आरोपी को लगा कि इससे वह पुलिस की जांच से बच जाएगा।

स्कूटी को मारी टक्कर, गिरते ही रॉड से कर दी हत्या

22 मार्च की सुबह शीशपाल वासनिक अपने साथी कयामुद्दीन के साथ रेकी करने लगा। बिना नंबर प्लेट वाले बोलेरो वाहन से दोनों निकले। काफी रेकी के बाद बजरंग बली मंदिर के पास मोड़ को घटनास्थल के रूप में चुना गया।

जैसे ही बरखा वासनिक की स्कूटी बोलेरो को ओवरटेक कर रही थी, शीशपाल ने कयामुद्दीन को टक्कर मारने का इशारा किया। स्कूटी से बरखा और उसकी एक सहेली टक्कर लगने से गिर गए।

बताया जा रहा है कि, गिरते ही शीशपाल ने बोलेरो से उतर लोहे की रॉड से पत्नी के सिर और पीठ पर कई वार भी किए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed