12 Jun 2025, Thu 4:02:30 AM
Breaking

केशकाल घाटी के खतरनाक 8वें मोड़ पर पलटा भारी ट्रेलर : NH-30 पर घंटों से जाम, दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन, मौके पर पहुंची पुलिस

कोंडागांव, 31 मई 2025

बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली केशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर आज एक भारी ट्रेलर के पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दुर्घटना के कारण घाट के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग को पूरी तरह से बहाल करने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।

फिलहाल यात्रियों और वाहन चालकों को घाट क्षेत्र से बचने या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला: 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, शनिवार एवं रविवार को भी होगी धान खरीदी

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed