8 Mar 2026, Sun

CG में शराब घोटाला : विजय भाटिया को लेकर ACB को कोर्ट ने दिया चार दिन का रिमांड, विजय भाटिया से पूछताछ करेगी ACB की टीम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 जून 2025

छत्तीसगढ़ के 2100 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित शराब घोटाला के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार फरार आरोपी और शराब कारोबारी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए शराब कारोबारी को 4 दिन की रिमांड पर EOW को सौंप दिया है। भाटिया 6 जून तक EOW-ACB की हिरासत में रहेंगे, जहां उनसे घोटाले के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। रविवार छुट्टी होने की वजह से कारोबारी को 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। ACB जज के छुट्टी में होने की वजह से भाटिया को आज दूसरे जज की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 4 दिन की EOW की रिमांड पर भेज दिया।

इस संबंध में कल ACB की टीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी थी ।

ACB द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति
Share
पढ़ें   विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय वनांचल क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां वे वरिष्ठ कॉंग्रेस कार्यकर्ता के तीजकर्म में हुए सम्मिलित

 

 

 

 

 

You Missed