6 Jun 2026, Sat

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षक संगठन पहुंचा हाईकोर्ट : शिक्षकों ने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग, बोले : “नियमों के खिलाफ काउंसलिंग…अपील का भी मौका नहीं मिला…”

बिलासपुर/रायपुर, 04 जून 2025

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण को लेकर प्रदेश की सियासत काफी गर्म है । इस बीच शिक्षक संगठन सड़क की लड़ाई लड़ने के बाद विधानसभा पहुंच गए हैं । स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को 34 शिक्षकों और संघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 309 और भर्ती नियम 2019 का हवाला देते हुए कहा कि बिना किसी संशोधन के यह आदेश जारी कर दिया गया है, जो विधिसम्मत नहीं है। याचिका में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

 

 

साथ ही, याचिकाकर्ताओं ने कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

Share
पढ़ें   CHC बीरगांव में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर कार्यवाही: रात में नहीं था कोई डॉक्टर, लापरवाही पर डॉक्टर अंजना कुमार सस्पेंड, विभाग ने लिया सख्त एक्शन