8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक…Ex CM भूपेश बघेल का पलारी दौरा…मौसम को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट…विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विविध आयोजन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे से आज के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक भानुप्रतापपुर के कराठी में आयोजित ‘बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025’ में शामिल होंगे। यह महोत्सव जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम को राज्यस्तरीय प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे अपने निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए रवाना होंगे। लगभग 11:45 बजे उनका हाई स्कूल मैदान कराठी के समीप हेलीपैड पर आगमन होगा, जहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। महोत्सव में वे सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक उपस्थित रहेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक प्रस्तुतियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद में भाग लेंगे।

इसके पश्चात कुछ समय आरक्षित रखा गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे वापस हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। उनका आगमन पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पर 2:05 बजे होगा और वहां से वे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं, स्वास्थ्य सेवा की पहुंच, संसाधनों और भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होगी।

शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

EX CM भूपेश बघेल का पलारी प्रवास

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पलारी के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक शकुंतला साहू की माताजी के दशगात्र कार्यक्रम रसोटा (पलारी) में शामिल होंगे । उसके बाद पलारी में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे ।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: 211 बिना छात्रों वाले स्कूलों की समीक्षा के बाद सरकार का युक्तियुक्तकरण पर फोकस, जरूरतमंद इलाकों में भेजे जाएंगे शिक्षक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा — गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

आज का मौसम

बात करें आज कि तो मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेशभर में मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है। IMD के मुताबिक, अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हैं, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यानी जोरदार बारिश के आसार अभी नहीं हैं, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 जून को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इन हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश भी होगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि, खुले मैदान, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

विश्व पर्यावरण दिवस आज

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम होंगे । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पर्यावरण दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed