8 Mar 2026, Sun

CG में थम गया मानसून : अगले 4 दिन नहीं बरसेगी बारिश, तापमान में 4 डिग्री का उछाल, सिस्टम कमजोर—6 जिलों में बिजली-तूफान का अलर्ट, बाकी जगह मौसम सामान्य

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 जून 2025

प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। इसकी मुख्य वजह मानसून को आगे बढ़ाने वाले मौसमी सिस्टम का कमजोर पड़ जाना है। यही कारण है कि पिछले पांच दिनों से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

बुधवार को प्रदेश के किसी भी इलाके में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि एक सप्ताह पहले तक 75 से अधिक इलाकों में बारिश हो रही थी। लगातार घटती बारिश का असर तापमान पर पड़ा है और प्रदेश का औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया है।

केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को सूरजपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कुल 6 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

सप्ताह भर में लगातार कम हुई बारिश

बीते सप्ताह बारिश की गति लगातार घटी है।

  • 28 मई: 74 जगहों पर बारिश
  • 29 मई: 27 जगहों पर
  • 30 मई: 25 जगहों पर
  • 31 मई: 20 जगहों पर
  • 1 जून: 33 जगहों पर
  • 2 जून: 3 जगहों पर
  • 3 जून: सिर्फ 1 जगह पर
  • 4 जून: कहीं भी 10 मिमी से अधिक बारिश दर्ज नहीं हुई

अब तक 53.51 मिमी बारिश, लेकिन सामान्य से बहुत दूर

22 मई से 28 मई के बीच प्रदेश में औसतन 53.51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1200 मिमी वर्षा होती है। बीते साल यह आंकड़ा 1276.3 मिमी तक पहुंचा था।

पढ़ें   राज्य स्थापना दिवस पर CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

मई में सामान्य से 360% ज्यादा बारिश, अब सिस्टम कमजोर

इस साल मई में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और तटीय राज्यों में लगातार सक्रिय सिस्टम बने, जिससे छत्तीसगढ़ में सामान्य से 360% अधिक बारिश दर्ज की गई। लेकिन अब ये सिस्टम कमजोर हो चुके हैं।

आमतौर पर मई के महीने में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार पूरा महीना अपेक्षाकृत ठंडा रहा। अधिकतम तापमान भी 46-47 डिग्री की बजाय 38 डिग्री के आसपास बना रहा।

गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति में बरतें सावधानी

  • गड़गड़ाहट सुनते ही घर के अंदर या सुरक्षित आश्रय में जाएं
  • पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न ठहरें
  • खुले मैदान में हैं तो उकड़ूं बैठें
  • बिजली से चलने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें

मानसून लंबा चल सकता है

इस साल मानसून ने तय तारीख से आठ दिन पहले 24 मई को केरल में दस्तक दी। आमतौर पर मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक होती है। यदि इस बार भी निर्धारित समय तक मानसून बना रहता है और ब्रेक की स्थिति नहीं आती, तो प्रदेश को इसका लाभ मिल सकता है।

फिलहाल मौसम सामान्य, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed