8 Sep 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय नई दिल्ली के प्रवास पर…डिप्टी CM विजय शर्मा केंद्रीय गृह मंत्री के बैठक में होंगे शामिल…युक्तियुक्तकरण को लेकर CONGRESS की प्रेसवार्ता…विजय भाटिया को कोर्ट में किया जाएगा पेश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे । सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे । सीएम साय 9:15 बजे की फलाइट से रवाना होकर 11:10 बजे दिल्ली पहुचेंगे और 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे । माना जा रहा है कि कई केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है । संभव है कि मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा से हो ।

 

 

डिप्टी CM विजय शर्मा भी दिल्ली प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं । यह बैठक नक्सलियों के खिलाफ व्यापक रणनीति तैयार करने को लेकर बुलाई गई है । दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम शर्मा ने जानकारी दी कि आज भी सुरक्षा बलों ने एक सीसी मेंबर को मुठभेड़ में ढेर किया है । इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं ।

युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस आज विरोध करेगी । तीन चरणों में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा । पहले चरण में सभी जिलों में पत्रकारवार्ता होगी । इसी कड़ी में आज रायपुर शहर कांग्रेस सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता करेगी ।

शरण घोटाले में जेल में बंद विजय भाटिया होगा पेश

पढ़ें   जनता से सीधे संवाद और त्वरित समाधान के मंत्र के साथ मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय : महासमुंद में तीन जिलों के अफसरों की क्लास ली – बोले, जो अधिकारी पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है वही होता है असली सफल अफसर

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कारोबारी विजय भाटिया को आज ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा । कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को आरोपी से पूछताछ के लिए सौंपा है । एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद उसे 2 जून को पेश किया गया था ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed