12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घरेलू कलह बना खूनी हादसा: बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे पर झूला, गांव में मचा हड़कंप

मीडिया 24 डेस्क

बिलासपुर, 06 जून 2025

बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान 75 वर्षीय घनश्याम साहू और उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दंपती अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे थे, जिनमें से एक की मौत कोरोना संक्रमण के दौरान हो चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में घनश्याम ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

घटना के बाद घनश्याम साहू ने घर के बगल के कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। रात में बाकी परिजन गहरी नींद में थे, इसलिए वारदात की भनक नहीं लग पाई। सुबह जब घरवालों ने देखा, तो घनश्याम फंदे से लटका मिला और इंदिरा की लाश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस : CM विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, बिलासपुर में अरूण साव व बस्तर में विजय शर्मा में फहरायेंगे तिरंगा, 15 अगस्त के लिए मुख्य अतिथि तय, देखे सूची

बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट होता है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी की। हालांकि, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ताकि कोई और वजह या साजिश की आशंका हो तो वह भी सामने आ सके।

फिलहाल, इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed