प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का दिन की शुरुआत 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे 9:30 बजे चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर पहुंचेंगे। वहां 10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

10:00 बजे मुख्यमंत्री माना से रवाना होकर 10:15 बजे नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर 24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां भी कुछ समय आरक्षित रहेगा।
11:00 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे आगमन उपरांत मंत्रालय परिसर में आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद 11:30 बजे आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे और फिर 2:30 से 3:30 तक का समय आरक्षित है। इसके बाद 3:30 से 5:30 बजे तक पुनः कार्यालयीन कार्य निर्धारित है।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से निकलकर 5:50 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।
यह पूरा दौरा प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेषकर आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के मद्देनजर।





