12 Mar 2026, Thu
Breaking

गरियाबंद में पत्रकारों पर बर्बर हमला: 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, अवैध रेत खनन माफिया और प्रशासन की मिलीभगत पर उठे सवाल

मीडिया 24 डेस्क

गरियाबंद, 10 जून 2025

गरियाबंद जिले में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जब पत्रकारों ने सुंदरलाल शर्मा चौक पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध रेत खनन में खनिज अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की थी।

इस हमले में पत्रकार नेमीचंद बंजारे, जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर बंजारे और आदी चक्रधारी को शारीरिक चोटें आई थीं। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार आरोपी रायपुर की ओर भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • उत्तम भारती (22), निवासी – पितईबंद
  • मयंक सोनवानी (19), निवासी – पितईबंद
  • चंद्रभान बंजारे उर्फ भानु (27), निवासी – पितईबंद
  • शशांक गरड़ उर्फ शानु रॉव (23), निवासी – चंगोराभाठा, रायपुर

पुलिस ने इन पर मारपीट के साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है।

खनन माफिया और प्रशासन की मिलीभगत पर उठे सवाल

इस हमले के पीछे अवैध रेत खनन माफिया की संलिप्तता को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर खनिज अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजिम में कहां-कहां चल रहा अवैध खनन?

सूत्रों के मुताबिक राजिम क्षेत्र के पितईबंद, चौबेबंधा, बकली, रावण, तर्रा, और कोपरा जैसे इलाकों में 10 से अधिक अवैध रेत खदानें सक्रिय हैं। शाम होते ही हाईवा और चैन माउंटेन वाहन अवैध खनन के लिए घाटों की ओर निकलते हैं। एक-एक घाट में 5 से 6 फोकलेंड मशीनें तैनात रहती हैं और तड़के 4 बजे तक रेत खनन चलता है।

पढ़ें   किसानों को मिला फायदा : सोलर सिंचाई पम्प किसानों की समृद्धि में मददगार, आय बढ़ने से जीवन में आई खुशहाली

खनन माफिया रोजाना लाखों की कमाई कर रहे हैं, जिनका एक बड़ा हिस्सा कथित तौर पर संबंधित अधिकारियों को कमीशन के रूप में दिया जा रहा है।

जनता और पत्रकारों की मांग

पत्रकार संगठनों और स्थानीय जनता ने मांग की है कि सिर्फ गिरफ्तारी से बात नहीं बनेगी। अवैध खदानों को तत्काल सील किया जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

यह घटना न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि शासन-प्रशासन और खनन माफिया के संभावित गठजोड़ को भी उजागर करती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed