9 Mar 2026, Mon
Breaking

26 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश: रायपुर में लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी, मृत व्यक्ति के नाम पर भी दिखाई लेन-देन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 जून 2025

राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर करीब 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, अमन अग्रवाल ने 2023 से 2025 के बीच बोगस फर्मों के नाम पर लगभग 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीदी दिखाई। इन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन किया गया, जिससे उसे करीब 26 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

बोगस फर्मों की लंबी सूची

जिन बोगस फर्मों के नाम पर खरीदी दिखाई गई उनमें हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेस शामिल हैं।

मृत व्यक्ति के नाम पर दिखाई लेन-देन

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी ने एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर भी फर्म बनाई जिसकी मृत्यु वर्ष 2010 में हो चुकी थी। इसके बावजूद साल 2013 और 2015 में उसी मृतक से खरीदी दर्शाई गई।

गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

स्टेट जीएसटी की टीम ने अमन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं तथा कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

कर विभाग सख्त, जांच जारी

इस कार्रवाई के बाद राज्य भर में अन्य संदिग्ध फर्मों की भी जांच तेज कर दी गई है। जीएसटी विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे को केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्रालय में नियुक्ति, राजनांदगांव से होंगे रिलीव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed