10 Mar 2026, Tue
Breaking

भिलाई में यू-ट्यूब देख तांत्रिक बना युवक : महिला से 36 लाख की ठगी, फ्लैट न देने पर तंत्र से मारने की दी धमकी

मीडिया 24 डेस्क

भिलाई, 11 जून 2025

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला से तांत्रिक विद्या के नाम पर 36 लाख 66 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर महिला की कुंडली में दोष निकालता रहा, भय दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर मोटी रकम ऐंठी और फ्लैट अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर महिला को तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने हरियाणा निवासी फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यू-ट्यूब देख बन गया था तांत्रिक

आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ कालू (35), निवासी रीटोली, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कुलदीप कोई असली पंडित नहीं है, बल्कि उसने यू-ट्यूब से तंत्र-मंत्र की जानकारी हासिल कर खुद को तांत्रिक घोषित कर दिया था।

36 लाख रुपए और फ्लैट हड़पने की साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भिलाई के शिखर अपार्टमेंट, जुनवानी निवासी पल्लवी जायसवाल (46) वर्ष 2022 में मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई, जिसने उन्हें बताया कि कुंडली में भारी दोष हैं और ग्रह शांति कराना जरूरी है। मिश्रा ने अपने तथाकथित गुरु पं. कुलदीप महाराज से मिलवाया, जिसे हरियाणा से बुलवाया गया।

कुलदीप ने महिला को डरा कर कहा कि उनकी जान को खतरा है और शीघ्र पूजा करानी होगी। महिला के डर का फायदा उठाकर उसने जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक अलग-अलग किस्तों में कुल 36 लाख 66 हजार रुपए ठगे। बाद में उसने महिला के फ्लैट को अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया।

पढ़ें   ऐसे ठगों से आप भी सावधान रहें : कसडोल क्षेत्र के दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी कर रहे ठग, कटगी के तीन दुकानदार हुए ठगी का शिकार, देखें VIDEO

विरोध करने पर दी तंत्र से मौत की धमकी

जब पल्लवी ने फ्लैट देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत होकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सुपेला पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, दो मोबाइल, तांत्रिक सामग्री, बैनर-पोस्टर और कुछ जड़ी-बूटियां भी जब्त की हैं।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और महिला को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कहीं और भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed