8 Mar 2026, Sun

Air India Plane Crash: 242 में सिर्फ एक बचा, पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल में घायल विश्वास कुमार से की मुलाकात, बोले– ‘सीट समेत बाहर आ गया था, नहीं कूदा था विमान से’

नई दिल्ली, 13 जून 2025

डिजिटल डेस्क — अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने हादसे में जीवित बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी बात की। विश्वास ने बताया, “मैं विमान से कूदा नहीं था, बल्कि सीट समेत विमान से बाहर आ गया था।”

गौरतलब है कि लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। टेक-ऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया, जिससे चारों तरफ तबाही मच गई।

खून से लथपथ वीडियो हुआ वायरल

हादसे के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विश्वास कुमार को खून से लथपथ हालत में एंबुलेंस की ओर जाते देखा गया।

परिवार से मिलने भारत आए थे विश्वास

40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश ब्रिटिश नागरिक हैं और कुछ दिनों पहले ही भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। हादसे के दिन वे अपने बड़े भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे। फ्लाइट में विश्वास सीट 11A पर बैठे थे, जबकि उनके भाई किसी अन्य पंक्ति में थे।

“लाशों के बीच होश आया, डर के मारे भागा”

हादसे को याद करते हुए विश्वास ने कहा, “टेक-ऑफ के 30 सेकेंड बाद जोरदार आवाज आई और विमान क्रैश हो गया। जब मुझे होश आया, तो मैंने चारों ओर लाशें देखीं। डर के मारे मैं खड़ा हुआ और वहां से भागा। विमान के टुकड़े चारों ओर बिखरे थे। तभी किसी ने मुझे पकड़ लिया और अस्पताल पहुंचाया।”

अब तक की सबसे दर्दनाक विमान दुर्घटनाओं में शामिल

यह हादसा देश की अब तक की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। मामले की जांच उच्चस्तरीय कमिटी कर रही है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी:सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की सौंपी चाबी, बोले - "छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर, स्वच्छता के प्रति जनमानस में बढ़ी चेतना"

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed