7 Mar 2026, Sat

PM मोदी ने किया विमान हादसे की जगह का दौरा : डिप्टी CM अरुण साव बोले – रूपाणी जी का जाना अपूरणीय क्षति, कांग्रेस हादसे पर भी कर रही राजनीति, जांच रिपोर्ट तक धैर्य रखें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जून 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुजरात अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, अहमदाबाद में विमान हादसे की हृदय विदारक और दर्दनाक घटना हुई है। एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ है, इससे बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि, हम सभी इस बड़ी दुर्घटना से दुखी है, स्तब्ध है, पूरा देश शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, दुर्घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने तत्परता से कार्यवाही की है, देश के गृहमंत्री अमित शाह जी कल घटना की सूचना के बाद तत्काल पहुंचे, और आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने घटना स्थल का दौरा किया, उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, उच्च स्तरीय बैठक भी की है। सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, अहमदाबाद के विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी जी का भी दुखद निधन हुआ है। यह गुजरात सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साव ने विमान हादसे में मृत 266 यात्रियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों सहित देश भर के हम सभी शोकाकुल जनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री साव ने विमान दुर्घटना पर राजनीतिक बयानबाजी पर कहा कि, कांग्रेस दर्दनाक घटना पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। यह दुर्भाग्यजनक है। सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। हादसे की उच्च स्तरीय जांच भी हो रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार कार्यवाही होगी। कांग्रेस को जांच रिपोर्ट आने तक सब्र करना चाहिए, कांग्रेस दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाए राजनीति कर रही है, यह उचित नहीं है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, दोपहर में लेंगे समीक्षा बैठक और शाम तक लौटेंगे रायपुर – देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.