6 Jun 2026, Sat

CG में शिक्षक ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट : दूसरी महिला से था शिक्षक का संबंध, चार पत्नियों का पति था शिक्षक, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

रायपुर, 16 जून 2025

एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी । आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । शव कब्जे में लेकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए ओरछा अस्पताल भिजवाया ।

घटना की सूचना पर आरोपी से फोन पर पुलिस ने सम्पर्क साध मामले की जानकारी ली तो आरोपी ने ने घटना को अंजाम देने की बात कबूली ।

 

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5 बजे के करीब मृतका सुंदरी उसेंडी अपने मायके जबगुड़ा से अपनी बेटी सुमित्रा के साथ ओरछा आ रही थी तभी आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी और उसके भाई ने बीच रास्ते में मृतका को रोक कर पहले उसके साथ मारपीट की फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी । मृतका आरोपी शिक्षक की दूसरी पत्नी थी । मृतका की 12 साल की लड़की और 8 साल का एक लड़का है ।

जानकारी के मुताबिक और इसके साथ ही आरोपी के चार पत्नियां है । घटना के कुछ पूर्व से ही शिक्षक नारायणपुर निवासी किसी दूसरी बेवा के साथ रह रहा था जो मृतका को नागवार गुजरी और वह आरोपी शिक्षक से झगड़ा कर रही थी, इससे परेशान आरोपी शिक्षक ने मृतका सुन्दरी उसेंडी पर जान लेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया । बताया जा रहा है कि मृतका सुन्दरी उसेंडी पिछले कुछ महीने से आरोपी शिक्षक से अलग रह रही थी । मृतका द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया गया था । न्यायालय ने प्रतिमाह रु 10 हजार गुजारा भत्ता पत्नी को देने का आदेश पति को दिया था ।

Share
पढ़ें   नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले - 'वेटलैण्ड मित्र' बनें, जैविक विरासत को बचाएं