6 Sep 2026, Sun
Breaking

CG में 15 अक्टूबर तक रेत खदाने रहेगी बंद : मानसून के चलते रेत खदानों से उत्खनन नहीं, खनन करने पर होगी कार्रवाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जून 2025

छत्तीसगढ़ में नदी-नालों में रेत खदानों से रेत के उत्खनन और परिवहन पर अब प्रतिबंध लग गया है । रेत खदानें अब 15 अक्टूबर के बाद ही चालू हो पाएंगी । अगले चार महीने तक रेत कारोबारियों की मनमानी चलेगी और आम उपभोक्ताओं को मकान या अन्य निर्माण कार्यों के लिए महंगे दाम पर रेत मिलेगी । मानूसन को देखते हुए कुछ अनुज्ञप्तिधारियों ने लाइसेंस लेकर कई स्थानों पर रेत का भंडारण कर लिया है वहीं, कई स्थानों पर रेत के अवैध भंडारण की शिकायतें भी मिल रही हैं ।

 

 

खनिज साधन विभाग के अनुसार वर्षाकाल में नदी-नालों में रेत उत्खनन 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में वर्षाकाल में नदियों में खनन संक्रियाओं को प्रतिबंधित किया गया है । इसके मद्देनजर प्रदेश में भौमिकी व खनिकर्म संचालनालय द्वारा सभी कलेक्टरों व खनिज अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

पर्यावरण स्वीकृत रेत खदानों में भी रेत उत्खनन व परिवहन का कार्य 15 अक्टूबर के बाद ही चालू हो सकेगा ।

अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई

खनिज विभाग के मुताबिक प्रदेश में जिला स्तर पर रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई व निगरानी की जा रही है । शिकायत मिलने पर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन मामले में कई वाहनों को जब्त व जुर्माना वसूलने करने की कार्रवाई भी गई है ।

निर्माण कार्यों पर पड़ेगा असर

पढ़ें   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक सम्पन्न : 69 राजनीतिक आंदोलन प्रकरणों पर विचार, 11 का निराकरण, 49 प्रकरण कैबिनेट बैठक में होंगे प्रस्तुत

रेत खदानें बंद होने व रेत आपूर्ति में दिक्कतें होने के कारण प्रदेश में सड़क, भवन व अन्य निर्माण कार्यों पर भी व्यापक असर पड़ सकता है । इन निर्माण कार्यों के लिए वैध रेत भंडारण करने वालों से अधिक दाम पर रेत खरीदी करनी पड़ सकती है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed