9 Mar 2026, Mon
Breaking

बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन: तत्कालीन SDM अशोक कुमार मार्बल निलंबित, 100 करोड़ की जगह बांटे गए थे 415 करोड़

रायगढ़, 17 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के चर्चित बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने 100 करोड़ के बदले 415 करोड़ रुपए का मुआवजा बांट दिया। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को देखते हुए राज्य सरकार ने अब पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को सौंपने की तैयारी कर ली है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अशोक कुमार मार्बल की भूमिका में गंभीर लापरवाही पाई गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर पद से निलंबित कर रायपुर आयुक्त कार्यालय अटैच किया गया है।

इससे पहले रायगढ़ के तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल की जांच में 7 अधिकारियों को दोषी पाया गया था, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही EOW जांच के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद घोटाले से जुड़े अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है।

Share
पढ़ें   डॉ रमन पर कांग्रेस मीडिया संचार के प्रमुख शैलेश का तंज, शैलेश बोले :'आम आदमी की जरूरतों की कीमत पर सिर्फ झूठी वाहवाही की कोशिश 15 साल तक करते रहे रमन सिंह जी'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed