9 Mar 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ में JN.1 वैरिएंट से पहली मौत : 23 दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, अगले 10 दिन में 50 नए केस की आशंका

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जून 2025

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 से राजनांदगांव के एक व्यक्ति की पहली मौत की पुष्टि हुई है। मृतक व्यक्ति लंबे समय से मेडिकल समस्याओं से जूझ रहा था और नियमित डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। इलाज के दौरान कोविड के लक्षण दिखे, जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रदेश में अब तक 118 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 42 मरीज पिछले 5 दिनों में सामने आए हैं। सोमवार को 10 नए केस रिपोर्ट हुए हैं — रायपुर और बिलासपुर से 3-3, दुर्ग से 2, सरगुजा और महासमुंद से 1-1 मरीज शामिल हैं।

24 मई को मिला था पहला केस, 23 दिन में आंकड़ा पहुंचा 100 पार

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण की रफ्तार फिर से चिंता बढ़ा रही है। 24 मई को रायपुर में पहला केस सामने आया था और सिर्फ 23 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। यानी प्रतिदिन औसतन 5 मरीज सामने आ रहे हैं।

फिलहाल 51 एक्टिव केस, 9 को ऑक्सीजन सपोर्ट, 1 ICU में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 51 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 41 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 1 मरीज ICU में भर्ती है। अब तक 66 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

डेली ग्रोथ रेट 23.1%, रिकवरी रेट 56.41%

विश्लेषण के मुताबिक, कोविड की दैनिक ग्रोथ रेट 23.1% है, जबकि रिकवरी रेट 56.41% है। यानी नए मरीज मिलने की दर तेज़ है लेकिन रिकवरी की दर भी संतोषजनक है।

पढ़ें   हादसे में चालक की मौत : तेज रफ्तार ट्रक हुई दुर्घटना का शिकार, घटनास्थल पर ही चालक की मौत

अगले 10 दिन में 167 तक पहुंच सकता है आंकड़ा

ट्रेंड और रफ्तार को देखते हुए, विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 तक पहुंच सकती है। हालांकि इनमें से 96 मरीजों के रिकवर होने की संभावना है, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या नियंत्रण में रह सकती है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed