9 Mar 2026, Mon
Breaking

PCC चीफ के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई : बाल – बाल बचे पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और पदमा मनहर, चन्द्रदेव राय ने कहा – ‘ पेट्रोलिंग गाड़ी की गलती की वजह से हादसे की जानकारी SP को तुरंत दी…लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं…’

• पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी एवं पूर्व विधायक पदमा मनहर सहित आधा दर्जन गाड़ी में बैठे कांग्रेस नेता बाल -बाल बचे

सारंगढ़, 17 जून 2025

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज कल रायगढ़ और सारंगढ़ के दौरे पर थे । जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ से रायगढ़ दौरा के दरम्यान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में लगाई गईं पेट्रोलिंग की गलती से, अचानक ब्रेक मारने से बड़ा हादसा हो गया । इत्तेफ़ाक से पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ उन्हीं की गाड़ी में बैठे थे नहीं तो बड़ा हादसा हो गया होता !

वहीं इस दुर्घटना से पूर्व विधायक पदमा मनहर, DDC विनोद भारद्वाज के गाड़ियों सहित आधा दर्जन से अधिक गाड़ी में ठोकर लगने से पूरी तरह गाड़ी डिमेज हो गई । कई गाड़ियों को वही छोड़ना पड़ा और टोचन से ही शो रूम तक ले जाना पड़ा ।

PCC चीफ का दौरा आगे होने के वजह से गाड़ी को छोड़ कर निकल गये । पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव साय ने सारंगढ़ एसपी अंजनेय वाशनेय से बात कर हादसे की जानकारी दी और पेट्रोलिंग गाड़ी वाले की गलती के कारण हादसा होना बताया । हादसे में कई कांग्रेस कार्यकर्ता को छोटे भी आई है जिसमें जितेंद्र पुराईंन सरपंच प्रतिनिधि में हाथ में गंभीर छोटे आई है ।

चंद्रदेव राय ने कहा कि देखना यह होगा कि विभाग उनके खिलाफ क्या कार्यवाही होती है? चन्द्रदेव राय ने कहा कि पेट्रोलिंग गाड़ी द्वारा की गई लाफ़रवाही से कितनों की जान चली गई होती बावजूद उसके अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही की नहीं की गई है । सवाल उठता है कि जान -माल, वीआईपी सुरक्षा की परवाह किए लाखों की नुकसान कि आखिर भरपाई कौन भरेगा ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में जल्द होगा फ़िल्म सिटी का निर्माण, मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed