11 Mar 2026, Wed
Breaking

रायपुर पुलिस महकमे में बंपर ट्रांसफर : 386 आरक्षक और प्रधान आरक्षक इधर से उधर, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने एसएसपी का बड़ा फैसला, देखें सूची…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जून 2025

राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 386 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का तबादला कर दिया है। यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जारी किया गया। लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित करने के उद्देश्य से यह ट्रांसफर सूची तैयार की गई है।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी तबादले रायपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भीतर ही किए गए हैं। इस कदम को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “यह स्थानांतरण प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता में सुधार के मद्देनज़र किया गया है। एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का तबादला आवश्यक हो गया था, ताकि विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में और भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है, जिससे रायपुर पुलिस की कार्यशैली और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बन सके।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें : राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए निवेशकों को मिलेगी हर संभव मदद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed