12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ : जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरुआत, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी चरण पादुका वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इस योजना के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होने जा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर से शुरू किया है, जो राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं के लिए गरिमा और सुविधा का प्रतीक बनेगी। योजना के क्रियान्वयन हेतु 40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। चरण पादुका योजना केवल जूता वितरण नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है।”

745 करोड़ की तेंदूपत्ता खरीदी

इस वर्ष अप्रैल के तृतीय सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारंभ हुआ था, जिसमें राज्य की 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों द्वारा 10,631 फड़ों में संग्रहण किया गया। कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद 11.40 लाख से अधिक संग्राहकों ने 13.54 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण कर 745 करोड़ रुपये मूल्य का विक्रय किया है।

इस राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि संग्राहकों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

पढ़ें   भिलाई में मुस्लिम युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़ : वार्डवासियों और बजरंग दल ने किया थाने का घेराव, आरोपी अब्दुल सजाद गिरफ्तार

यह योजना संग्राहक परिवारों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed