10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG मौसम अलर्ट: बस्तर से सरगुजा तक पहुंचा मानसून, सूरजपुर-बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 जून 2025

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून अब रायपुर होते हुए सरगुजा तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 7 अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

राजधानी रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि रायपुर में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद बुधवार को दुर्ग 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों में औसतन 19.59 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं एक दिन पहले कोरबा और रायगढ़ में झमाझम बारिश दर्ज की गई थी।

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Share
पढ़ें   Hyderabad Fire Tragedy: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका… 1 की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed