12 Mar 2026, Thu
Breaking

नैनीताल में सैलानियों का सैलाब: मौसम सुहाना, होटल फुल, झील किनारे तांता, ट्रैफिक कंट्रोल में जुटी पुलिस, वीकेंड से पहले ही गर्मी की छुट्टियों में बूम

नैनीताल, 20 जून 2025 — सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। वीकेंड से पहले ही ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल की वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को लगभग ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन शहर में दाखिल हुए, जिससे होटल और पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए।

पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रूसी बाइपास नंबर एक व दो पर पर्यटक वाहनों को पार्क कराया, जबकि भवाली मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान के तहत अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया। इसके बावजूद नगर के कई मार्गों पर दिनभर यातायात की स्थिति चरमराई रही और पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

गुरुवार को नैनीताल का मौसम बेहद सुहावना रहा। बादलों की आवाजाही और हल्के कोहरे ने ठंडक घोल दी, जिससे सैलानियों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम आद्रता 90 और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

पर्यटकों का आना सुबह से देर शाम तक जारी रहा। स्नो व्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन और वॉटरफॉल जैसे दर्शनीय स्थलों पर खूब भीड़ देखने को मिली। झील में नौका विहार करने वालों की कतारें दिनभर लगी रहीं। शाम को मालरोड पर रौनक देखते ही बनती थी, जहां सैलानी खरीदारी और टहलने का आनंद लेते नजर आए।

स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पार्किंग व्यवस्था का सहयोग करने की अपील की है। अगले कुछ दिनों में भी सैलानियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम:  भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed