प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 जून 2025, बुधवार को एक दिवसीय दिल्ली और हरियाणा दौरे पर रहेंगे। शासकीय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 7:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा हरियाणा के रोहतक जिले के सेक्टर-14 के लिए रवाना होंगे।

वे सुबह 9:15 बजे रोहतक पहुंचेंगे, जहां 30 मिनट का आरक्षित समय निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात वे 9:45 बजे कार द्वारा दिल्ली लौटेंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे इंडिगो की उड़ान (6E-6312) से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। वहाँ से 2:35 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होकर 2:55 बजे सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस पहुंचेंगे।
दोपहर के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
- 04:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान (कार द्वारा)
- 04:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर में आगमन
- 04:15 से 05:15 बजे तक “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में शामिल होंगे
- 05:15 बजे ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान
- 05:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आगमन एवं आरक्षित
मुख्यमंत्री के आगे के दौरा कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।





