11 Mar 2026, Wed

आरोपी मोहम्मद तौफीक गिरफ्तार : नेहा के घर बुर्का पहनकर घुसा आरोपी तौफीक, पांचवीं मंजिल से नेहा को फेंका नीचे, आरोपी को राखी बांधती थी नेहा, परिवार ने की ENCOUNTER की मांग

• बुर्का पहनकर घर में घुसा आरोपी तौफीक

• यूपी से पकड़ा गया

• नेहा के पिता को दिया धक्का

नई दिल्ली, 25 जून 2025

दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में नेहा मर्डर मामले में आरोपी तौफीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार था और पुलिस की टीमों ने उसे उत्तर प्रदेश के रामपुर से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, तौफीक रामपुर के टांडा से बीती रात को गिरफ्तार किया दया।

बुर्का पहनकर नेहा को पांचवी मंजिल से फेंकने का आरोप

तौफीक पर आरोप है कि उसने सोमवार सुबह नेहा नाम की लड़की को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया था। तौफीक को नेहा भाई मानती थी और वह रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थी। गंभीर रूप से घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।

नेहा के पिता के अनुसार, तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा। जब उसका विरोध किया गया, तो उसने कथित तौर पर नेहा के पिता को धक्का दिया और छत पर चला गया, जहां नेहा पानी की टंकी की जांच कर रही थी। कथित तौर पर दोनों में बहस छिड़ गई, जिसके बाद तौफीक ने  नेहा को छत से धक्का दे दिया।

नेहा मानती थी भाई लेकिन तौफीक की थी बुरी नजर

परिवार ने पुलिस को बताया कि तौफीक उन्हें करीब तीन साल से जानता था और भाई की तरह व्यवहार करता था। हर रक्षाबंधन पर नेहा और उसकी बहनें उसे राखी बांधती थीं और उसे अपना परिवार मानती थीं। हालांकि, हाल के महीनों में जब तौफीक ने नेहा पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो चीजें और भी खराब हो गईं। नेहा ने तौफीक के शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

पढ़ें   कैबिनेट निर्णय ब्रेकिंग : साय कैबिनेट ने लिया फैसला, नई शराब दुकानें नहीं खुलेगी, देखें कैबिनेट का फैसला

नेहा को परेशान कर रहा था तौफीक

इसके बाद नेहा ने तौफीक से दूरी बना ली थी, लेकिन उसने कथित तौर पर उसे परेशान करना जारी रखा। उसकी बहन ने खुलासा किया कि पिछले एक महीने से तौफीक लगातार नेहा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और उसने धमकियां भी दी थीं। वारदात से कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था। बता दें कि आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। तौफीक दिल्ली में मंडोली रोड पर काम करता था।

 

नेहा के परिजनों ने की एनकाउंटर करने की मांग 

नेहा की मां ने कहा कि अब हम ये चाहते हैं के या उसको फांसी हो या उसको गोली मारी जाए जिस तरह से मेरी बेटी तड़पी है उसे भी तड़पाया जाए। हमें इंसाफ मिलना चाहिए। उसने शुरू में इसको बहन बनाया था। जिसके बाद वो नेहा से शादी करने की ज़िद करने लगा। मैंने उसे कई बार समझाया। उस दिन वो बुर्के में आया और लड़की को मारने लगा। इसके बाद उसने धक्का दे दिया। नेहा की बहन ने आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की।

Share

 

 

 

 

 

You Missed